मास्क वितरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सिरोही। नगर परिषद द्वारा नो मास्क नो एंट्री जन आंदोलन के तहत शहर में नगर परिषद टीम द्वारा मास्क वितरण एवं जागरुकता कार्यक्रम किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के तहत नगर परिषद टीम शहर मुख्य चौराहो पर मास्क वितरण कर मास्क लगाने हेतु जागरुक किया गया ओर सामाजिक दुरी बनाये रखने हेतु समझाया। आयुक्त महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि नगर परिषद टीम प्रतिदिन शहर में बिना मास्क वालो को मास्क पहनाकर मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने हेतु जागरुक किया। जिला परियोजना प्रबध्ंाक ओम सिह राजपुरोहित ने लोगो का मास्क की अनिवार्यता एवं महत्ता के बारे मे बताया साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना करने हेतु पाबंद किया गया एवं पालना नही करने पर नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। अभियान में जिला परियोजना प्रबध्ंाक हनुमान शर्मा, सीओ हरीश गोस्वामी, सफाई कर्मचारी प्रमोदकुमार, मोतीलाल, रविकुमार, तरुणकुमार, ललित कुमार साथ रहे।