मजदूरों को श्रम संशोधन विधेयक की जानकारी दी
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो एवं संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में जिले की मण्डोर पचांयत समिति की ग्राम पंचायत पीथावास में ग्रामीण स्तर पर फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूर व नरेगा का कार्य करने वाले मजदूरों के मध्य श्रम संशोधन विधेयक-2020 पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम व विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रम निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम संशोधन कानून बनाया, जिसका सभी मजदूरों को उसकी दैनिक मजदूरी सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार कारखाना मालिकों को देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी कारख़ाना मालिकों को नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी के हितों में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान श्रम निरीक्षक हितेश चौधरी ने सरकार द्वारा चलाई गई श्रमिक जीवन बीमा योजना, प्रसूति सहायता, श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। क्षेत्रीय प्रचार सहायक केआर सोनी ने बताया कि श्रम संशोधन विधेयक-2020 पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर कार्यरत मजदूर वर्ग को उनके हितों एवं अधिकारों के बारे में जानकारी देना हैं। साथ ही केन्द्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर विभाग द्वारा फलैक्स प्रदर्शनी भी आयोजित की गई तथा ग्रामीणों को प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। विभाग द्वारा एक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोतिज कर पांच विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राजेश सोनी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे।