मोदी सरकार किसान, मजदूर व आम जनता को लेकर असंवेदनशील

सिरोही। प्रदेश कांग्रेस सचिव व जिले की प्रभारी शोभा सोंलकी ने कहा कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी अधिनियमों के खिलाफ किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की निर्दयी सरकार को जगाने के लिए आगामी 15 जनवरी को देश के सभी प्रदेशों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजभवन का घेराव किया जाएगा। वे बुधवार को जिला मुख्यालय पर कुमावत-प्रजापत छात्रावास में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य की अध्यक्षता में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान,मजदूर व आम जनता को लेकर असंवेदनशील हो गई है।
कानून खत्म नहीं होने तक लडाई जारी: आर्य
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और इसे तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक यह काला कानून खत्म नहीं होगा कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। आर्य ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने जिले में 330 करोड रूपये की लागत से सिरोही में सरकारी मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम, गौतम ऋषि महादेव मंदिर की पोसालिया होकर 10 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण, सिरोही शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में 5 जीएसएस 33 केवी के निर्माण की स्वीकृत, सरकारी स्कूलों में विकास कार्य हेतु 20 करोड़,सीवरेज योजना सहित कई कार्य स्वीकुत किए है। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताआंे ने जालोर सिरोही के पूर्व सांसद व गृहमंत्री रहे सरदार बूटा सिेह की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।
इनकी रही मौजूदगी
वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव गुमानसिंह देवड़ा, राजेंद्र सांखला, इंदरसिंह देवड़ा, अशोक सैन, पीसीसी सदस्य लकमाराम कोली, सेवादल जिला संयोजक कमलेश रावल, पूर्व संयोजक भूराराम कोली, जिला पदाधिकारी जैसाराम मेघवाल, पुखराज गहलोत, एडवोकेट मुनव्वर हुसैन, भूपत देसाई, रतनलाल प्रजापत, भवानीसिंह भटाना, कुलदीप सिंह देवड़ा, पुखराज परिहार, अचलसिंह बालिया, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा लाखाराम चौधरी, रामसिंह सिसोदिया, श्रीमती पिंकी मेघवाल, दलपत सिंह नागाणी, लक्ष्मण हीरागर, हिमपालसिंह देवल, विजयसिंह रुखाड़ा, जीवनप्रकाश आर्य, प्रवीण नाथ गोस्वामी, राजपाल सिंह देवड़ा, अर्जुनसिंह फूगणी, कमलसिंह जामोतरा, सागर भाई अग्रवाल, कालूराम माली, परबतसिंह काबा, संजय वर्मा, ललित सांखला, लसाराम मेघवाल, दरजींग पुरोहित, कृष्ण वीर सिंह रोहुआ, रमेश मेघवाल, महिपाल सिंह देवड़ा, गोपाल शर्मा, हाजी नूर मोहम्मद, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भवनीश बारेठ, नगरपालिका उपाध्यक्ष चेलाराम देवासी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवड़ा जौलपुर, रशीद खान गौरान, नगर अध्यक्ष अमित जोशी, सुरेश डी.रावल, महेन्द्र सिंह गहलोत, नगर प्रभारी जयंतीलाल माली, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ललिता गरासिया, अनीता कंवर, महिला नेता हेमलता सिंह तंवर, मीना भाटी, अल्का हीरागर, मीरा हीरागर, सुर्या कंवर, नेता शैतानसिंह गोडाना, हिम्मत परमार, रमणलाल जैन, नटवर सिंह गहलोत, हीरसिंह इन्दा, भूपेन्द्र पुरोहित, पूर्व पार्षद योगेश सिंघल, सिंगाराम गरासिया, आनंद पंवार, मोहनलाल हीरागर, मिश्रीमल चौहान, युसुफ अंसारी, गिरीश कलाावंत, रामाराम चौधरी, महेश अग्रवाल मंडार, भैराराम मेघवाल, शंकरलाल पुरोहित, प्रवीण रावल जामोतरा, फजल सादात, मूलाराम परमार, पुखराज रावल लल्लू भाई रावल अजय पाल सिंह उपेंद्र पुरोहित तुलसीराम जटिया महेंद्र मारू इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button