श्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मोत्सव 17 से
- 23 जनवरी तक मनाया जाएगा साप्ताहिक कार्यक्रम
सिरोही। अखिल भारतीय भारत रत्न नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति एवं भारत सरकार, राज्य सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 124वां जन्मोत्सव 17 जनवरी से 23 जनवरी तक जनहित, जन कल्याणकारी राष्ट्रीय रचनात्मक कार्यक्रमों के रूप में मनाया जाएगा। नेताजी फाउंड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी लुम्बाराम मेघवाल ने बताया कि 17 जनवरी जुग्गी झोपडी के गरीबों के द्वार मिठाई वितरण व स्नेह मिलन कार्यक्रम से शुभारंभ किया जाएगा। 18 को नेताजी सुभाष व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अरविंद पैवेलियन के अंदर दोपहर 12 बजे नेताजी सुभाष निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता जिसमें 3 इंच ऊंचाई में राष्ट्रध्वज में जयहिन्द का नारा लिखने एवं निबंध प्रतियोगिता में नेताजी का राष्ट्र के नाम संदेष एक लाईन में निबंध लिखना है। 19 को तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर विचारगोष्ठी का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर मंड़ार में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। 20 को बी.एस.एन.एल. कार्यालय सिरोही में सांय 4 बजे नेताजी बालीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बी.एस.एन.एल. विभाग, पुलिस प्रशासन व नेताजी फाउंड़ेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। 21 को देश की आजादी में नेताजी का योगदान सुभाष का सपना अखंड़ भारत की कामना व विश्व शांति पर विचारगोष्ठी का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक पिंड़वाड़ा में प्रातः 11ः30 बजे होगा। इसी प्रकार 22 को यारो एक अचम्भा देखों सुभाष का कमाल देखो आज हम आजाद है भारत के हिरो सुभाष तुझे सलाम कृतज्ञ राष्ट्र का सैल्यूट मनोहारी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन महावीर आदर्श विद्या मंदिर वलदरा रोड़ कालंद्री में प्रातः 11ः30 बजे आयोजित होगा। 23 जनवरी को विश्व के नेताजी एवं आजाद हिन्द् फौज के सैनानायक पर विचारगोष्ठी एवं पारितोषित वितरण मुख्य समारोह का आयोजन नेताजी फाउंड़ेशन इंड़िया जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं आदर्श विद्या मंदिर सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अरविंद पैवेलियन में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।