प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाद्राजून का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने जालोर जिले का दौरा किया। संभागीय आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाद्राजून का निरीक्षण किया व कोविड-19 टीकाकरण संबंधी व्यवस्थाएं देखी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आहोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 16 जनवरी को होने वाले कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन एरिया, वेटिंग एरिया, ऑब्जर्वेशन एरिया व ओपीडी, रजिस्ट्रेशन एन सीडी, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत उपलब्ध दवाइयां व स्टॉप की जानकारी ली। उन्होंने वहां पर कोविड-19 टीकाकरण तैयारियों की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया।
संभागीय आयुक्त ने मनरेगा कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कापरड़ा नाडी मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली व कोरोना बचाव के लिए मास्क, साबुन सैनेटाइज की व्यवस्था के बारे में पूछा।उन्होंने पीएम आवास साइट का भी निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने उपखंड कार्यालय आहोर का प्रशासनिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी को राजस्व व न्यायिक मुकदमों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता पर्यवेक्षक के रूप में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020-21 तहत विधानसभा आहोर व जालोर के क्षेत्राधिकार में प्राप्त दावों आपत्तियों का निरीक्षण कर निर्धारित समय अवधि में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी आहोर मासिंगाराम, विकास अधिकारी लक्ष्मण सिंह सांदू, डॉ वीरेंद्र हमथानी, तहसीलदार हरि सिंह चारण, सहायक राजस्व लेखाधिकारी संभागीय आयुक्त कार्यालय मुकेश थानवी उपस्थित थे।