बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संदेश आधारित डायरी का विमोचन

जोधपुर। लिंगानुपात बढ़ाने व बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ, जोधपुर द्वारा लाइफ इज हर राइट नामक एक्जीक्यूटिव डायरी 2021 का विमोचन जिला कलेक्टर ्इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि भू्रण हत्या को रोकने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 बनाया गया है जिसके तहत गर्भ में पल रहे भू्रण का लिंग जांच करना व भू्रण हत्या करना कानूनन अपराध है। इसके लिए गैर कानूनी तरीके अपना कर कुछ लोग लिंग जांच करते है उन्हें पकडक़र नियमानुसार दंड देने का प्रावधान निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस डायरी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग जांच को रोकने के लिए सरकार की ओर से मुखबिर योजना बनाई गई है जिसके अंतर्गत कोई भी भ्रूण लिंग जांच की पुख्ता जानकारी होने पर सूचित कर सकते है। सूचना की पुष्टि होने पर उन्हें नियमानुसार सहयोग करने पर तीन किस्तो में ढाई लाख तक की राशि का पुरस्कार दिया जाता है। पीसीपीएनडीटी जिला समंवयक सरला दाधीच ने बताया कि इसके लिए आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति इस कार्य मे लिप्त होने की पुख्ता जानकारी हो तो टोल फ्री नम्बर 104/108 व व्हॉट्सएप नम्बर 9799997795 पर सूचना दे सकते है। इसकी सूचना देने वाले कि जानकारी गोपनीय रखी जायेगी। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव, नगर निगम दक्षिण आयुक्त रोहिताश्व तोमर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा, डीपीएम एनएचएम अमनदीप चौधरी, स्वास्थ्य विभाग जिला आईईसी समन्वयक मोहन मेहरिया आदि मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button