जिला प्रभारी श्रीमती सोलंकी आज कांग्रेस जनों से करेंगी संवाद
सिरोही। केन्द्र सरकार के किसान विरोधी अधिनियमों को लेकर किसानों के समर्थन में जयपुर में 15 जनवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारी एवं अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों से संवाद के लिए जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य की अध्यक्षता एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव व जिले की प्रभारी शोभा सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को कुमावत प्रजापत छात्रावास रामपुरा रोड में 11 बजे बैठक आयोजित की गई है। जिला प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला, ब्लॉक व नगर कांग्रेस, अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता भाग लेंगे।