नाम हस्तांतरण के 117 प्रकरणों का निस्तारण

जोधपुर। नगर निगम में आयोजित हुए विशेष शिविर में नाम हस्तांतरण के 117 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।  नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि निदेशक एवं विशिष्ट संयुक्त सचिव स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार नाम हस्तांतरण के लंबित प्रकरण के निस्तारण के लिए नगर निगम कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लंबित नाम हस्तांतरण के प्रकरणों के निस्तारण का प्रयास किया गया। जिन आवेदकों में दस्तावेजों की कमी थी उन दस्तावेजों को जमा किया गया और पूरी प्रक्रिया करने के बाद मौके पर ही 66 आवेदकों को नाम हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी ने शिविर का निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि नगर निगम दक्षिण में भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उन सभी बकाया प्रकरणों को रखा गया। शिविर में ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में आवेदन जमा करवा दिया है और उनमें दस्तावेजो में कोई कमी है उन्होंने अपने बकाया दस्तावेज व निर्धारित शुल्क जमा करवाए जिस पर कुल 55 नाम हस्तांतरण प्रकरणों को निस्तारित किया गया। नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लड्ढा ने शिविर का निरीक्षण कर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। नगर निगम उत्तर के शिविर की मॉनिटरिंग उपायुक्त अयूब खान ने की वहीं नगर निगम दक्षिण के शिविर की मॉनिटरिंग उपायुक्त विवेक व्यास की ओर से की गई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button