पूर्व यूआईटी अध्यक्ष को अर्पित की पुष्पांजलि
जोधपुर। माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में समाज के मंत्री एवं नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. दामोदरलाल बंग की स्मृति में एक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके द्वारा किये गये राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यो के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। माहेश्वरी समाज के उप मंत्री हरिगोपाल राठी ने बताया कि समाज के वर्तमान में मंत्री पद पर आसीन दामोदरलाल बंग की स्मृति में सिवांचीगेट स्थित द्वारकाधीश वाटिका में पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में बंग परिवार के अलावा महापौर वनिता सेठ, उप महापाौर किशन लढ्ढा, पूर्व राजसीको मंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व शहर विधायक कैलाश भंसाली, समाज के पंचायत सदस्य, माहेश्वरी समाज एवं अन्य समाज के पदाधिकारियों व उनके सहयोगियों ने बंग के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।