मातृ शक्ति फाउंडेशन की सेवा गतिविधियों का आगाज

जोधपुर। मातृ शक्ति फाउंडेशन के शपथ समारोह के बाद सेवा गतिविधियों का आगाज कर दिया गया है।
मातृ शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि सेवा गतिविधियों की शुरुआत वात्सल्यपुरम अनाथालय प्रतापनगर के बच्चों के साथ की गई है। यहां नव वर्ष व प्रीत सलूजा के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बच्चों के साथ खुशियां बिखेरी। बच्चों के लिए स्पेशल भोजन की व्यवस्था की। साथ ही सभी बच्चों को मास्क, चॉकलेट्स, फूल व स्टेशनरी को उपहार स्वरूप दिए गए।
मातृ शक्ति फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इसमें मातृ शक्ति फाउंडेशन के संरक्षक हरदीप सलूजा का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान सचिव रेखा परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुमलता राठौड़, उपाध्यक्ष जया सिंह कंवर, सह सचिव संतोष चौधरी, सर्विस चेयरपर्सन सुनीता राज, टेल ट्विस्टर डायरेक्टर राजेश्वरी महेश्वरी, को-कोऑर्डिनेटर नीतू त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button