प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
- कोविड-19 वैक्सीन की पूर्व तैयारी का लिया जायजा
सिरोही। जिले के आमजन को तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य को सिरोही जिले के आम नागरिक तक विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगो को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार निरंतर रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरोडी का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरोही पर कोविड-19 वैक्सीन की पूर्व तैयारी के बारे में जानकारी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से ली साथ संस्थान पर की गई तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उपखंड मजिस्ट्रेट रेवदर रामजी भाई कलबी भी साथ रहे। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थान में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहराई से जानकारी लेकर अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना व जांच योजना, मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण, साफ सफाई व स्टाफ की उपस्थिति संबंधित रिकॉर्ड का गहराई से निरीक्षण किया। निरीक्षण कर चिकित्सा कर्मियों को निर्देशित किया कि हमारी प्राथमिकता है कि संस्थान में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।