जेडीए की अतिक्रमणों के खिलाफ कार्यवाही जारी

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा निरन्तर अवैध, अनाधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। दस्ते द्वारा ग्राम कालीजाल के विभिन्न खसरों की सरकारी भूमि एवं सडक़ मार्गाधिकार पर किए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया। प्राधिकरण सचिव हरभान मीणा के आदेशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम कालीजाल के खसरा संख्या 10, 10/1, 12, 11, 57, 58, 157 एवं 475 की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही जारी रही। उपायुक्त दक्षिण राजेन्द्र सिंह चांदावत के निर्देशन में दस्ते द्वारा सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से बाड़े व धोरापाली आदि बनाकर किए गए विभिन्न अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया। प्राधिकरण दस्ते द्वारा निरन्तर अनाधिकृत एवं अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान पुलिस जाब्ता लूणी थाना, एसएचओ लूणी, तहसीलदार दक्षिण, नायब तहसीलदार लूणी, नायब तहसीलदार झंवर, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षण दक्षिण, उत्तर, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी दक्षिण, पटवारी कालीजाल सहित प्राधिकरण का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button