शोकसभा में इंदा को श्रद्धांजलि अर्पित की
जोधपुर। सूचना केन्द्र के मिनी अॅाडिटोरियम के संविदा कर्मचारी भीमसिंह इंदा के असामयिक निधन पर सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शोक सभा में पीआरओ साक्षी पुरोहित, डिस्कॅाम पीआरओ राजेन्द्रसिंह राठौड़, सहायक लेखाधिकारी प्रथम महावीरचन्द्र लोढ़ा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पृथ्वीसिंह सिसोदिया, जगदीश पुरोहित, सुमन शेखावत, मनीष शर्मा, भींयाराम, मनोहरसिंह एवं होमगार्ड महेन्द्र सहित अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शंाति प्रदान करने तथा परिवार को व्रजपीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।