चिकित्सा संस्थान का किया औचक निरीक्षण

सिरोही। जिले के आमजन को तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य को सिरोही जिले के आम नागरिक तक विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सनवाडा का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सा संस्थान के सेक्टर की कोरोना संक्रमण की स्थिति, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं योजना की स्थिति के बारे में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से जानकारी ली। साथ ही सीएमएचओ ने कहा की पीएचसी सेक्टर के सभी नागरिकों एवं मरीजों को समय पर सुविधा मिले यह ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं है, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमएचओ ने विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थान में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहराई से जानकारी लेकर अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश व मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना, मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण, साफ सफाई व स्टाफ की उपस्थिति संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मियों को बताया की गर्भवती महिला की अनिवार्य चार जांच समय रहते करना, गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करना, पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री करवाने के निर्देश दिए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button