अशोक एम पंडित ने किया सेवा भारती कलेंडर का विमोचन
सिरोही। सेवा भारती हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र के नववर्ष कलेंडर 2021 का विमोचन सिरोही के सारणेश्वर धाम के सुप्रसिद्ध ज्योतिषी एवं भविष्य वक्ता अशोक एम पंडित के हाथों उपस्थित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। सिरोही ब्यूरो चीफ जयन्तिलाल दाणा ने बताया कि सेवा भारती नववर्ष कलेंडर 2021 का विमोचन सारणेश्वर धाम निवासी सुप्रसिद्ध ज्योतिषी एवं भविष्यवक्ता अशोक एम पंडित के हाथों उनके निवास पर किया गया। उन्होंने बताया कि नववर्ष कलेंडर 2021 से लोगों को राजस्थान की छुट्टियां, भारतीय व्रत, त्यौहार सहित उर्दु तारीख की भी जानकारी का विवरण जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेंडर 2021 का विमोचन किया गया है। साथ ही कलेंडर मे राष्ट्रीय एवं धार्मिक आयोजन का भी चित्रण के माध्यम से दर्शाया गया है। कलेंडर विमोचन के अवसर पर गोवर्धन रावल, छगन माली, भवानीशंकर रावल, खेताराम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।