भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी: जोशी
जोधपुर। नगर निगम दक्षिण के वार्ड नम्बर 55 के पार्षद अनिल कुमार प्रजापत का स्वागत अभिनन्दन समारोह सरदारपुरा स्थित खारडिय़ा बास में वार्डवासियों द्वारा आायोजित किया गया।
भाजपा के संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि यह समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के मुुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने विजय प्राप्त की है। भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है ना कि परिवारवाद की पार्टी है जिसमें कोई भी सामान्य कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है।
समारोह में दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लड्डा, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खीचंी, मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, रमेश भाटी, देवज्ञ जांगिड, राकेश बागरेचा, रामस्वरूप प्रजापत, घनश्याम भाटी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, संगीता सोतवाल, मुकेश लोढा, नरेन्द्र फितानी, दीपक माथुर, कन्हैयालाल रांकावत, दीपक नरेन्द्र वर्मा, रविन्द्र परिहार, अशोक भाटी मौजूद रहे।