रेलवे में निजीकरण बंद करने के लिए अभियान शुरू
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन द्वारा ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के आह्वान पर रेल कर्मचारियों के अस्तित्व को बचाने के लिए सघन अभियान शुरू किया जो 15 जनवरी तक चलेगा।
यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि रेलवे में निजीकरण व निगमीकरण को बन्द करने के लिए कर्मचारियों को अपने ट्वीटर हेण्डल से ॅट्वीट करने के लिए मोटिीवेट किया जिस पर मण्डल के सैंकड़ों की तादाद में कर्मचारियों द्वारा अपने ट्वीटर हेण्डल से ट्वीट किया गया। इस दौरान मण्डल के पदाधिकारियों व लोकल शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ कैरेज वेगन डिपो, इंजीनियरिंग विभाग व स्टेशन पर कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए परिहार ने एआईआरएफ के आह्वान पर चलने वाले सघन पखवाडे के कार्यक्रम के बारे में बताया। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, महेन्द्र सिंह चारण, परमानन्द गुर्जर, कौशल कुमार, तुलछाराम, गजे सिंह, रघुवीर सिंह, पूरणचन्द बैरवा, परवेश, अमर सिंह, पन्ने सिंह, चन्द्रप्रकाश, खुमाराम, ललित गहलोत, महेन्द्र, नरेश, हनुमानराम, बुधाराम, गोवर्धनराम, रामकिशोर, गोविन्द सिंह, राजूबीराम, जसराम, सुरेश मीणा आदि ने भाग लिया।