विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विधालयो का निरीक्षण किया
सेवा भारती समाचार।
पाली। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विधालयो में समय समय पर दी जाने वाली कम्पोजिट ग्राण्ट राशि के उपयोग एवं उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र कोे नियत समय में जमा करवाने को लेकर नोडल प्रभारी ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विधालयो का निरीक्षण किया। नोडल प्रभारी एवं रा.मा.वि. आवासन मंडल के संस्था प्रधान शान्तिलाल सोनी ने बताया कि शुक्रवार को रा.बा.उ.प्रा.वि. हाउसिंग बोर्ड, रा.उ.प्रा.वि.घुमटी, रा.उ.प्रा.वि दण्ड नाडी, रा.उ.प्रा.वि रजत नगर, रा.प्रा.वि गांधी नगर समेत विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विधालयो का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विधालयो में विभिन्न मदो में राशि जमा करवाई जाती है। जिनका नियत समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है उसी को लेकर संस्था प्रधानो को आवश्यक निर्देश दिये गए। इस मोके पर वरिष्ठ सहायक विक्रम सिंह परिहार,श्रीमती संतोष त्रिपाठी, खीमाराम,श्रीमती इन्द्रा रावल, ढगलाराम, नेमाराम प्रजापत,आदि मोजूद रहे।