मां बिल्डर्स ने जीता शहीद भगतसिंह मेमोरियल क्रिकेट कप
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। पठान क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले जा रहे शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलेे में मां बिल्डर्स की टीम ने ए वन मार्बल को 37 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
आयोजन सचिव दिलीप सिंह चारण ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए मां बिल्डर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। धीरेन मालवीय ने 46 रन की पारी खेली। प्रियांक शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। निर्मल नायक ने 3, गौरव चौधरी तथा शाहरुख ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ए वन मार्बल की पूरी टीम 129 रन पर ऑल आउट हो गई। नईम खान ने सर्वाधिक 40 तथा गौरव चौधरी ने 38 रन का योगदान दिया। मैन आफ द मैच रहे प्रियांक शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। रतन व विशाल ने दो-दो विकेट लिए। फाइनल मुकाबले के बाद पारितोषिक वितरण समारोह में समाजसेवी जितेंद्र सोलंकी ने बतौर अतिथि खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इस दौरान टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज का खिताब आतिश चौधरी को, बेस्ट बॉलर का खिताब प्रियांक शर्मा तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब गौरव चौधरी को दिया गया।