आमजन को मुंह मीठा करवाया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने लायकान मौहल्ला व कचहरी रोड पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के अथक प्रयासों से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जोधपुर में ऐलिवेटेड रोड की केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाने पर आमजन को मुंह मीठा करवाकर और मास्क वितरण कर खुशियां मनाई।
इस कार्यक्रम में हाकम पठान, अ.नईम सिलावट, गुलजार अहमद, आरिफ नागौरी, युनुस गौरी, इकरामुद्दीन, उमर चौहान, आरिफ राठौड, इमरान पठान, मोहसीन पठान, मो. आसिफ, आसिफ रंगरेज, शफी कुरैशी, शहजाद, इलियास शेख, सलमान खान आदि मौजूद थे।