शिक्षकों की प्रतीक्षा सूची एवं रिसफल परिणाम जारी करने की मांग

सेवा भारती समाचार।

सिरोही। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह ड़िंगार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षामंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को ज्ञापन प्रेषित कर शिक्षक भर्ती 2018 की प्रतीक्षा सूची जारी करने एवं उसके साथ ही इस भर्ती के रिसफल परिणाम अनुसार उच्च वरीयता प्राप्त अध्यापको को पुनः काउसलिंग का अवसर देने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होने बताया कि पूर्व में रिसफल वरीयता अनुसार केवल उन्हीं अध्यापको को पुनः काउसलिंग का अवसर दिया गया था जिनके जिला वरिवर्तन हुआ था, जबकि वरीयता परिवर्तन के उपरान्त भी उन अध्यापको को पुनः काउसलिंग का कोई अवसर नहीं दिया गया था जिनका जिला परिवर्तन नहीं हुआ था। यद्यपि जिले में भी पद रिक्त थे। यह भेदभाव न्यायोचित नहीं है।
जिले में ही काउसलिंग का अवसर मिले: डिंगार उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि इस शिक्षक भर्ती की जारी होने वाली प्रतीक्षा सूची के साथ ही भर्ती के रिसफल परिणाम अनुसार चयनित एवं कार्यरत् अध्यापको के विकल्प प्राप्त कर इच्छुक अध्यापकों के जिला परिवर्तन अथवा जिले परिवर्तन नहीं होने की स्थिति में भी वरीयता अनुसार जिले में ही पुनः काउसलिंग का अवसर दिया जाए। उन्होंने अवगत करवाया कि पूर्व के उच्च प्राप्तांक प्राप्त अध्यापकों का पदस्थापन दूरस्थ हुआ जबकि वर्तमान में रिक्त पदों की स्थिति अनुसार उनसे कम प्राप्तांक प्राप्त अध्यापको को निकट विद्यालय में पदस्थापन के अवसर देने से न्यायालय में प्रकरण दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने ज्ञापन में भेदभाव समाप्त कर प्रतीक्षा सूची के साथ ही शिक्षक भर्ती परिणाम रिसफल अनुसार इच्छुक अध्यापको से विकल्प प्राप्त कर पुनः काउसलिंग में शामिल कर न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button