गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। भारत विकास परिषद की जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा दी शांति निकेतन स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया।
परिषद अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर व सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि मुख्य शाखा द्वारा इस कोरोना काल में पहला गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण कर तथा प्रिंसिपल योगेश्वरी राठौड़ को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 17 विद्यार्थियों को उनके अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के 12 विभिन्न विषयों के शिक्षकों का माल्यार्पण कर व प्रशस्ति पत्र देकर डॉ प्रभात माथुर अध्यक्ष, सुरेश चन्द्र भूतड़ा सचिव, पुखराज फोफलिया तथा अजय माथुर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेनेट लेज़रुस, पन्कुल लखमेरा,आकांक्षा व्यास, हिमानी राजावत, जयदीप सिंह चावड़ा, आरुनी रामदेव, अनिल माथुर, रोहित यादव, भारती सोलंकी, नेहा भटनागर और नेहा त्यागी को सम्मानित किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button