जनाना गार्डन में श्रमदान कर फूल-पौधे लगाए
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। उम्मेद उद्यान स्थित जनाना गार्डन में गुरुद्वारा के सरदार ज्ञानी जयपाल के सान्निध्य में पार्क के सौंदर्यकरण के लिए फुल-पौधे लगाए। साथ ही बावड़ी के पास प्लास्टिक थैलियां, कचरा और पेङ़ की डालियों को हटाया।
इस श्रमदान में सोजती गेट व्यापारी संस्था के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, नारायण सेवा संस्था घुरु शाखा के अध्यक्ष शंकरलाल ऱाठी, पर्यावरण प्रेमी प्रदीप शर्मा, पंकज जॉगिड, रविन्द्र ओटवाल, पीटर हंस, सुरेन्द्र जाखड़, जितेन्द्र, वीरेन्द्र, राकेश, भारत राज, छोटालाल, हाजी अशरद उल्लाह खान, दीपक़, बागवान विजय राज भाटी, लालाराम, विना़ेद तेजी, अब्दुल सतार, प्रकाश नकुल गहलोत और अनवर अली ने सहयोग दिया। इस दौरान प्रदीप शर्मा, शंकरलाल ऱाठी और पंकज जांगिड़ ने पर्यावरण संरक्षण संदेश, कौमी एकता व देशभक्ति से ओतप्रोत गीत सुनाए।