शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। मोहल्ला विकास समिति श्रमिकपुरा की ओर से मदरसा मोहमदिया मिडिल स्कूल में तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ गौरी ने बताया कि कैम्प का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। समिति के सचिव फैसल बैलिम ने बताया कि कि शिविर में 25 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। कैम्प में रक्तदाताओं की हौंसलाअफजाई के लिए महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, उपमहापौर उतर अब्दुल करीम जॉनी, उप महापौर दक्षिण किशन लड्डा, कौम नागैरी तेलियान के अध्यक्ष निसार अहमद खिलजी, पार्षद पूजा पारीक, पार्षद सय्यद इस्लामुद्दीन, पार्षद पति हकीम खान मारवाड़, पार्षद जावेद जिन्दरान, पार्षद इसरान जागीरदार, पार्षद युसुफ खान गट्टसा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रियाज खान, पार्षद पति शाकिर खिलजी, फिरोज अहमद काजी, सलीम खान, हरीश जोशी आदि उपस्थित थे। शिविर संयोजक अकरम बेलिम ने मेहमानो को मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button