महाराष्ट्र के पूर्व केबिनेट मंत्री का भव्य सत्कार
सिरोही। जिले के सपूत महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता राज के. पुरोहित को महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा विधिमंडल गट के प्रभारी नियुक्ति होने पर हजारों कार्यकर्ता, शुभचिंतक, प्रवासी द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज पुरोहित ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील, विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर, मुख्य सचेतक आशीष शेलार, भाजपा वरिष्ठ नेता सुधिरभाऊ मुनगंटीवार, विजय गिरकर का आभार मानकर पार्टी ने दी हुई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का विश्वास व्यक्त किया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ता व शुभचिंतकांे द्वारा किए गए स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।