जेल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी के निर्देशानुसार संविधान सप्ताह अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय कारागृह में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने बताया कि दो दिसम्बर तक संविधान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जेल में निरूद्ध बंदियों तथा जेल के कार्मिकों को भारत के संविधान की उद्देशिका/प्रस्तावना व मूल कर्तव्य के प्रावधानों का पाठन करवाया तथा साथ ही संविधान की पालना की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, जेलर मुकेश व सम्पत्ति सहित जेल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।