गुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह का औचक निरीक्षण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने गुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह आंगनवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विमंदित गृह में निवासरत बच्चों से मुलाकात की तथा उनके निवास स्थान की साफ-सफाई, सोने की व्यवस्था, केयर टेकर उपलब्धता एवं भोजन व्यवस्था की जांच की। साथ ही विमंदितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया कि विमंदितों की नियमित चिकित्सा जांच प्रत्येक गुरुवार करवायी जाती है तथा निर्धारित समय पर भोजन एवं नाश्ता दिया जाता है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइन के तहत अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।