अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन दिया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक़ खान के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोधपुर शहर एवं देहात द्वारा संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह को राजस्थान सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने में भाजपा जोधपुर देहात के पूर्व जिला महामंत्री सिकन्दर बक्श, पूर्व पावटा मण्डल अध्यक्ष अब्दुल रशीद अब्बासी, पूर्ण जिला मंत्री अब्दुल नईम सिलावट, मोर्चे के पूर्व महामंत्री आसिफ अंसारी, पार्षद प्रत्याक्षी मोहसिन अली, सिराज चौहान, चाँद मोहम्मद, सईद भाई माणकलाव, सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।