विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी के निर्देशन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका गृह में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणजोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य समाज में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए नि:शुल्क, कुशल और कानूनी सेवा प्रदान करना है। देश के हर कमजोर नागरिक के लिए कानूनी सहायता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत में इस दिवस का आयोजन किया जाता है, साथ ही साथ उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। तथा इसके साथ ही राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विशाल शर्मा ने भी कानून की जानकारी प्रदान की व महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में रेखा शेखावत, अधीक्षक, नारी निकेतन, जोधपुर, प्रीति जैन, परिवीक्षा अधिकारी, नारी निकेतन व केयर टेकर ऋतु ने भी भाग लिया।