साहित्यकार परिहार को श्रद्धासुमन अर्पित किए
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। वरिष्ठ साहित्यकार मदन मोहन परिहार के निधन पर साहित्यकार मंच की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन सेठ श्री रघुनाथदास परिहार धर्मशाला मेें किया गया। मंच के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश सिंदल ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों की ओर से दिवंगत परिहार की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर साहित्यकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत परिहार साहित्यकार होने के साथ ही उससे भी बढक़र एक साहित्यसेवी थे। उन्होंने लेखन कार्य के समानान्तर जीवन पर्यन्त साहित्य की जो सेवा की, वह अनुकरणीय है। कार्यक्रम में श्यामसुन्दर भारती, डॉ. हरिदास व्यास, मुरलीधर वैष्णव, पद्मजा शर्मा, सुषमा चौहान ‘किरण’, शैलेन्द्र ढड्डा, सैयद मुनव्वर अली, खुर्शीद खैराड़ी, कैलाश कबीर, पूर्णिमा जायसवाल ‘अदा’, दशरथ कुमार सोलंकी, रजा मोह मद खान, राजीव बोहरा, राहुल परिहार, सुशील एम व्यास, अशफाक फौजदार, प्रहलादराम टाक इत्यादि साहित्यकारों ने दिवंगत परिहार को श्रद्धासुमन अर्पित कर शब्दाभिव्यक्ति की।