पंचायतीराज आम चुनाव 2020 के अंतर्गत डाकमत पत्र 19 नवम्बर से एक दिसम्बर तक निर्धारित प्ररूप सीलबंद किए जाएंगे
सेवा भारती समाचार।
पाली। पंचायतीराज आम चुनाव 2020 के अंतर्गत डाकमत पत्र 19 नवम्बर से एक दिसम्बर तक निर्धारित प्ररूप सीलबंद किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने आदेश जारी कर पंचायतीराज चुनाव 2020 के अंतर्गत प्रथम चरण के डाकमत पत्र के लिए प्रारूप एक 19 नवम्बर तक, द्वितीय चरण के लिए 23 नवम्बर, तृतीय चरण के लिए 27 नवम्बर, चतुर्थ चरण के लिए डाकमत पत्र प्ररूप-1 एक दिसम्बर तक प्राप्ति के पश्चात सूची को पी.बी. चिन्हित कर सीलबंद कर कोषाधिकारी पाली को सुपूर्द किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार डाकमत पत्र प्रकोष्ठ को निर्धारित तिथि तक प्रेषित किए जाने वाले प्ररूप एक के आधार पर डाकमत पत्र जारी करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी व सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी अपने अधीनस्थ ऐसे मतदाता मतदान के दिन जो राजकीय चुनाव ड्यूटी पर है एवं मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान नहीं कर सकता उन कार्मिकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस होमगार्ड इत्यादि के प्ररूप-1 निर्धारित तिथि से पूर्व सम्पूर्ण पूर्ति के पश्चात डाकमत पत्र प्रकोष्ठ को प्रेषित करेंगे।