तीन दुकानो का निरीक्षण कर वहा से खाद्य पदार्थों के सेम्पल एवं उनकी एक्सपायरी डेट जांची
सेवा भारती समाचार।
पाली। जिला प्रशासन,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, डेयरी प्रबंधन एवं रसद विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे चल रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत उपखंड स्तर पर गठित टीम ने गुरूवार को जोधपुर रोड भटवाडा एवं मिल चाली रोड के निकट स्थित तीन दुकानो का निरीक्षण कर वहा से खाद्य पदार्थों के सेम्पल एवं उनकी एक्सपायरी डेट जांची। आई.ए.एस. एवं उप जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने बताया कि विशेष अभियान के तहत गुरूवार को टीम ने जोधपुर रोड भटवाडा रोड स्थित श्री जोधपुर मिष्ठान भंडार में मावे का स्टार्च टेस्ट एवं पापड एवं पैक रसगुल्लो की एक्सपायरी डेट जांची जो सही पाई गई। रांकावत मिष्ठान भंडार में भी मावे का स्टार्च टेस्ट व पैकिंग सामान की एक्सपायरी डेट जांची। टीम ने मिल चाली रोड रेखा डेयरी में दूध का न्यूटीलाईजर टेस्ट किया गया जो उतीर्ण पाया गया। उन्होने बताया कि यह अभियान 14 नवम्बर तक लगातार जारी रहेगा जिससे की त्यौहारी सीजन में मिलावट का कारोबार करने वालो पर नकेल कसी जा सके। इस मोके पर तहसीलदार पाली पंकज जैन, रसद विभाग प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी, जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पाली के उपप्रबंधक एस. पी. गहलोत, आदि मौजूद रहे।