रेलकर्मियों ने विजय दिवस मनाया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में 78 दिन के बोनस के घोषणा होने पर पटाखे फोडक़र विजय दिवस मनाया गया। मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि 78 दिन का बोनस मिलना ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन की ही देन है जिसे कभी भूलाया नही जा सकता। ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन ने सन 1974 में एक लम्बी हडताल की जिसके फलस्वरूप सन 1979 में पहली बार रेल कर्मचारियों को बोनस मिलना आरम्भ हुआ। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि दुर्गा पूजा के पहले तमाम रेल कर्मचारियों को ही नही बल्कि लगभग 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। विजय दिवस पर रामनिवास चौधरी, बजरंग सिंह राठौड, जसबीर सिंह, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, परमानन्द गुर्जर, हनुमानदास वैष्णव, महेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह मांगलिया, रविन्द्र सिंह चौहान, देवीलाल चौहान, तारकेश्वनाथ दिवेदी, सूरज कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, नेमाराम, पूरणमल चौधरी, भीवाराम, धर्मेन्द्र, रामकेश मीना, मगाराम, शिवचरण यादव, मनोज सिंह, मांगू सिंह राजावत, सरोज, अन्जुमन पठान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोशियल डिस्टेन्सिग व हर्षोल्लास के साथ विजय दिवस मनाया।