जेडीए दस्ते ने हटाया अतिक्रमण

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम डिगाडी शांति पेट्रोल पंप के सामने कार्यवाही करते हुए सडक़ भाग पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त हटाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान ने बताया कि ग्राम डिगाड़ी शांति पेट्रोल पंप के सामने के सडक़ भाग पर लगभग 17 स्थानों पर अतिक्रमियों द्वारा घर के आगे चबूतरे, रैंप, रैलिंग मय पक्का निर्माण इत्यादि कर रखे थे। अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा जेसीबी की सहायता से उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त कर सडक़ भाग को अतिक्रमण मुक्त किया गया व अवरुद्ध आवागमन को सुचारू किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पूर्व महेंद्र भार्गव, प्रर्वतन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक दक्षिण करनाराम जाट मय अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button