पुनायता गाँव में हुआ मेडिकल शिविर 119 मरीजों को मिला लाभ

सेवा भारती समाचार।

पाली। चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को निकटवर्ती पुनायता गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 119 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया। सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडिया रोड की ओर से निकटवर्ती पुनायता गाँव  में 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में गर्भवती  महिलाओं का  पंजीकरण, बच्चो का टीकाकरण, निशुल्क जांच कर रोगियों को दवाइयां वितरित की। शिविर प्रभारी एवं लेखाकार दीपेश कुमार ने बताया कि शिविर में मेलनर्स विनय व्यास द्वारा कुल 119 मरीजो का पंजीयन किया गया और चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ ताराचंद पालीवाल द्वारा मौसमी बीमारी की स्वास्थ्य जांच कर कोरोंना वायरस के चलते गर्भवती महिलाओं को बिना काम घर से बाहर न निकलने का संदेश दिया। साथ ही हमेशा मास्क लगाकर रखने के लिए भी जागरूक किया। शिविर में डेंटल हाईजनिस्ट गुलशन मेहता ने केंप में आए मरीजो के दांतों का चेकअप कर दातो की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती चुकी देवी द्वारा 22 बच्चों का टीकाकरण एवं 8 गर्भवती महिला का टी.ड़ी. का टीका लगाकर एएनसी पंजीकरण किया एवं स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया। स्टाफ श्रीमती रेखा चैधरी द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया एवं सुश्री प्रियंका गोदारा द्वारा सभी मरीजो की एनसीडी की स्क्रीनिंग की गई । शिविर में असिस्टेंट डेंटल हाईजिनिस्ट मुनीराम लेखाकार दीपेश कुमार, हिमांशु ऑपरेटर, दीपक सपोर्ट स्टाफ, आशा सहयोगिनी ललिता कंवर, विमला देवी, पुनायता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता राजपुरोहित ने अपनी सेवाएं दी एवं पार्षद लूणसिंह ने भी अपना सहयोग  प्रदान किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button