कोरोना जागरूकता अभियान के तहत नगर परिषद ने कराये नुक्कड नाटक
सेवा भारती समाचार।
पाली। नगर परिषद पाली के कोरोना जागरूकता के लिए नो मास्क नो एन्ट्री के अभियान के तहत शहर के विभिन्न चैराहों व मार्गो पर कोरोना जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नुक्कड नाटक करवाये गये। नगर परिषद आयुक्त बृजेश राॅय ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गो, सेशन न्यायलय के बाहर व सुरजपोल चैराहे पर नुक्कड नाटक आयोजित किए गए। इस दौरान अधिशाषी अभियंता सुखराम चैधरी, राजस्व अधिकारी छैल कंवर चारण, राजस्व अधिकारी रवि खन्ना, एनयूएलएम जिला प्रबंधक देवेन्द्र सिंह राणावत, अंकित माथुर द्वारा बिना मास्क वाले व्यक्तियो को फेस मास्क वितरित किये गये एवं कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एनयूएलएम सीओ भीमाराम चैहान, ओमप्रकाश शर्मा एंव अन्य नगर परिषद कर्मियो ने नो मास्क नो एन्ट्री के स्टीकर चस्पा किये। थ्री व्हिलर एसोसिएशन पाली के द्वारा कोरोना के विरूद्व जन आंदोलन में सहयोग करते हुए आॅटो रेली निकाली गयी।