शंखेश्वर एजेंसीज का भव्य शुभारम्भ
सेवा भारती समाचार
जोधपुर।ओरबीट वार्यस एण्ड केबल इण्डिया लिमिटेड के उतर भारत के सी एण्ड एफ शंखेश्वर एजेंसीज का पाल रोड़ पर सोमवार को प्रातः 09 बजे एक भव्य समारोह में सुश्री साक्षी जैन ने फीता काटकर एवं अभिनेता, प्रख्यात कवि शैलेष लोढ़ा ने दीप प्रज्वल्लन करके शुभारम्भ किया।
शंखेश्वर एजेंसीज के राजेन्द्र गुलेच्छा ने बताया कि इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, सूर्यकान्ता व्यास विधायक सूरसागर, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर, बद्रीराम जाखड़ पूर्व सांसद पाली, पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, दिनेश चौधरी, रामेश्वर दाधिच पूर्व महापौर जोधपुर, सुरेश व्यास महासचिव जिला कांग्रेस जोधपुर, कुम्भसिंह पातावत अध्यक्ष क्षत्रिय समाज फलौदी, अमित अग्रवाल चेयरमैन ओरबीट वार्यस एण्ड केबल्स इण्डिया प्रा.लि., राजेन्द्र बरलोटा, लालचन्द बागरेचा, मुकेश खत्री, अनिल जैन, प्रमोद, रितेश कल्ला, शैलाराम सारण आदि एवं जोधपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, व्यापारी एवं पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।
ओरबिट के चेयरमने अमित अग्रवाल ने बताया कि ओरबीट केबल एक आई एस ओ स्र्टीफाइड भारत की टोप 5 कंपनीयों में से एक है। कंपनी ने 1996 में आर के अग्रवाल के नेतृत्व में इस मैन्युफैक्चरींग युनिट को आरम्भ किया। आज ओरबीट केबल का तमिलनाडु उत्तराखंड, गुजरात एवं दिल्ली में प्रोडक्शन युनीट है। ओरबीट केबल के मुख्य प्रोडक्ट है पाॅवर केबल, कन्ट्रोल केबल, सोलर केबल्स, इन्स्टूमेनटेसन केबल्स, बिल्डींग वायर, फैलैक्सीबल सींगल व मल्टीकोर केबल्स, कम्युनिकसन केबल्स, सबमर्सिबल फलैट केबल्स, रबड केबल्स इत्यादी इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा, पीवीसी पाइप्स, स्वीचज् भी औरबीट में बनाये एवं बेचे जाते है।
उतर भारत के सीएण्डएफ शंखेश्वर एजेसीज के राजेश जैन ने बताया कि ओरबिट केबल्स भारत की एक अग्रणी कम्पनी हैं। इसने अपनी पहचान अपने उत्पादों में हमेशा नई तकनीक का उपयोग करते हुए समय समय पर अपने आपको अपग्रेड करता रहा है। इसके साथ ही कम्पनी ने हमेशा अपने कर्मचारीयों को भी नवीन तकनीकी जानकारी से उन्हे योग्य किया है ताकि उनकी भी तरक्की हो सके। ओरबीट कंपनी की मैनेजमेंट टीम और कर्मचारी सदैव एक परिवार की तरह कार्य करते हुए क्वालिटी प्रोडक्टस् एवं ब्राॅड वैल्यू के लिए काम करते आये है ताकि उनकी एक अलग पहचान बन सके। कंपनी भविस्य में इस तरह एक परिवार की तरह काम करते हुए काम करने के लिए लक्ष्यबद्ध है। अपने ब्रांड प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए कंपनी सोसल मिडिया, टेलिविजन केंपेन के द्वारा हमेसा अपने डिस्टीब्युटर, डीलर एवं ग्राहक को प्रोत्साहित करते रहते है।कंपनी निकट भविष्य में राजस्थान से भी एक मैन्युफेक्चरींग युनिट की शुरूआत करना चाह रही है ताकि वो अपने ग्राहको की समय पर सेवा कर सके और राजस्थान के युवाओं को रोजगार के उचित अवसर प्रदान कर सके और इस प्रकार मेकींग इंडिया में अपना सहयोग प्रदान करना चाहती है।