आबूरोड नगरपािलका चुनावः 30 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी खुलने के बाद चुनावी सरगर्मियां हुई तेज

सेवा भारती समाचार।

आबूरोड। स्थानीय नगर पालिका के 30 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी खुलने के बाद शहर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा-कांग्रेस के स्थानीय नेता विभिन्न वार्डों में मजबूत, टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवार के बारे में विचार-विमर्ष का दौर चल रहा है। आबूरोड शहर में भाजपा व कांग्रेस दमखम के साथ अभी से ही चुनाव में उम्मीदवारों की जिताने की रणनीति अभी से ही तैयार कर रहे है। सुबह से देर रात तक राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में अच्छी खासी चहल-पहल दिखाई दे रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं का मानना है कि दीपावली के बाद चुनाव की तिथि की घोषणा चुनाव आयोग शायद कर देगा। इस बार पालिका के चुनाव में युवा पीढ़ी ज्यादा उत्सुक नजर आ रही है। आरक्षित वार्डों के अनुसार जाति समीकरण के साथ अपनी जाजम जमाने में लगे हुए है। हालांकि, आबूरोड शहर में पालिका चुनाव को लेकर अग्रिम संगठनों की पार्टियों के आला नेता अभी तक यहां नहीं पहुंचे है। फिर भी चुनाव लड़ने के इच्छुक युवा वर्ग अपने-अपने वार्डों में घूमकर व मतदाताओं से संपर्क साधकर अपने आपको चुनाव में भावी प्रत्याषी बता रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग के घोषणा होने के बाद ही भाजपा-कांग्रेस के आला नेताओं का पड़ाव आबूरोड में रहेगा। कार्यकर्ताओं से रायषुमारी लेंगे और पार्टी स्तर पर मनोयन कर जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवार को टिकट देंगे। दूसरी ओर आबूरोड शहर में निर्दलीय प्रत्याषियों का एक बड़ा ग्रुप नगर पालिका के अध्यक्ष पद को काबिज करने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रहे है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button