बेमौसम बारिश से मूंग-मूंगफली को नुकसान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिले में खरीफ सीजन की फ सलों की कटाई के समय रविवार को हुई बेमौसम बरसात से फ सलों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में इस सीजन में 14 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी जिसमें से अगेती फ सलें किसानों ने कटाई करके भंड़ारण कर ली लेकिन अधिकतर फ सलें अभी भी कटाई व थ्रेसिंग की प्रक्रिया में है। ऐसे में रविवार को हुई बेमौसम बरसात से खेतों में काटकर सूखने को छोड़ी हुई मूंग, मूंगफ ली, बाजरा के साथ ही कपास की खड़ी फ सल में भी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार खेतों में कटी हुई फ सल के भीगने से फ सल की गुणवत्ता खराब हो गई है। इससे किसानों को फ सल के बाजार भाव 30-40 प्रतिशत कम होने का डर सता रहा है।
बारिश से बड़ी मात्रा में मूंगफ ली की फसल खऱाबे की आशंका है। जिले में एक लाख चालीस हजार हैक्टेयर में मूंगफ ली तथा दो लाख हैक्टेयर में मूंग की फ सल की बुवाई हुई थी, जिसमें से 60-70 प्रतिशत फ सलें खेतों में है। ऐसे में इन फ सलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। टिड्डी के कारण नष्ट होने के कारण पुन: बोई बाजरे की पछेती फसलें भी अभी खेतों में है। ऐसे में बाजरे की फसल में भी 35-40 प्रतिशत नुकसान की आशंका है। अगर जल्दी ही मौसम साफ नहीं हुआ तो बाजरे के सिट्टे में बीजों के अंकुरण व सडऩे से नुकसान बढ़ सकता है।