जेडी परमार ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण
सेवा भारती समाचार।
पाली। चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (राजपत्रित) जयपुर एवं पाली जिले के कोविड प्रभारी डाॅ. सुशील कुमार परमार ने सोमवार को पाली जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया।
सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि संयुक्त निदेशक डाॅ.परमार सोमवार को रायपुर ब्लाॅक के कुशालपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बासनी दधवाड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पिपलियां कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन चिकित्सा संस्थानों के लेबर रूम, वार्ड, लैब का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान संस्थानों की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। लैब की व्यवस्थाएं भी व्यवस्थित मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरसीएच रजिस्टर पूर्ण संधारित करने के बारे में चिकित्सा प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ रायपुर बीसीएमओ डाॅ.सुरेश यादव भी साथ थे।