कोविड के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी लक्ष्य की प्राप्ति करेंः डाॅ. परमार

सेवा भारती समाचार।

पाली। चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (राजपत्रित) जयपुर एवं पाली जिले के कोविड प्रभारी डाॅ. सुशील कुमार परमार ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में कोविड-19 के साथ-साथ विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी निर्धारित लक्ष्यों को समयावधि में पूरे करें। वे स्वास्थ्य भवन में सुमेरपुर, बाली, रानी, देसूरी, खारची, रायपुर ब्लाॅक के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कोविड-19 में पाली जिले में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा किए गए कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह कार्य व व्यवस्थाएं आगे भी बनाए रखें। उन्होंने मौसमी बीमारियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ मौसमी बीमारियां नहीं फैले इसके लिए विभाग को सतर्क रहना होगा। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के बचाव हेतु चिकित्सा संस्थानों में पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने मलेरिया को लेकर ब्लड स्लाइड कलेक्शन बढ़ाने की बात कही। साथ ही जहां भी मौसमी बीमारियों की सूचना मिले वहां पर एंटी लार्वल एक्टिविटी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्साधिकारियों से कहा कि वे अपने इलाकों में पर्याप्त मात्रा में एमएलओ, टेमीफोस, पाईरेथ्रम, एजिथ््राोमाइसिन, डाॅक्सीसाइक्लिन दवा की उपलब्धता रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित हो रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सभी की भागीदारी हो इसके लिए सबसेंटर स्तर तक माॅनिटरिंग जाएं। बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट, राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के खातों, ब्लड स्लाइड कलेक्शन रिपोर्ट, लाइनलिस्ट, टेस्ट, आरटी की लाइनलिस्ट करने आदि के बारे में चर्चा की गई। बैठक में सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने चिकित्सा विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल ने कोरोना के साथ एनसीडी सहित मौसमी बीमारियों को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया। बैठक में एडिशनल सीएमएचओ डाॅ.शरद सक्सैना, डीडीडब्ल्यू के डीपीसी डाॅ.विरेन्द्रपालसिंह चूंडावत, आरसीएचओ डाॅ.उजमा जबीन, एपिडेमियोलोजिस्ट डाॅ.अंकित माथुर, डीपीएम भवानीसिंह सहित रायपुर, बाली, खारची, रानी, देसूरी, बाली के ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी व पीएचसी इंचार्ज उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button