जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। आत्मा परियोजना के संभागार में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अति0 जिला कलक्टर ने कहा कि स्वंयसेवी संस्थाओं व विभिन्न कार्यालयो के सहयोग लेकर युवाओं को ओर ज्यादा से ज्यादा प्रभावशाली बनाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार हर ब्लाॅक से युवाओं का चयन कर युवाओं के केरियर को संवारने के लिए जारी विज्ञप्तियों की जानकारी दे ताकि उन्हे रोजगार के अवसर सुलभ हों सके। उन्होंने एक बुकलेट तैयार करने के भी निर्देश दिए , जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में रिक्त पदों पर जारी विज्ञप्ति की पूर्ण जानकारी उसमें उपलब्ध हों। अति0 जिला कलक्टर ने जिला युवा समन्वयक मोहित कुमार से कार्यालय की आवंटित भूमि के संबंध में चर्चा की। बैठक में जिला युवा समन्वयक मोहित कुमार ने इस चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की वार्षिक कार्य योजना की जानकारी दी।
बैठक में एनजीओ गेर शासकीय प्रतिनिधि समाज सेवी प्रकाश प्रजापत व रघु भाई माली , महिला चेतना मंच की रतन बाफना, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचंद गहलोत, ज्ञान प्रकाश ,स्काउट सीओ, महाविद्यालय समेत संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।