जोधपुर संभाग के कोरोना जागरूकता अभियान प्रभारी अधिकारी द्वारा पाली दौरा किया

सेवा भारती समाचार।

पाली। पाली नगर परिषद द्वारा कोरोना जन आंदोलन में नो मास्क नो एन्ट्री के अभियान के तहत जोधपुर संभाग के कोरोना जागरूकता अभियान प्रभारी अधिकारी द्वारा पाली दौरा किया गया।
इस अवसर पर कोरोना जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आयुक्त बृजेश राॅय ने नगर परिषद से 5 आॅटो टैक्सी को पुरे शहर में घुमाकर लाउड स्पीकर से कोरोना जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया। जिसमें नगर परिषद के कार्मिक हर जगह हर मौहल्ले में नो मास्क नो एन्ट्री के पेम्पलेट वितरित व चस्पा करेंगे। आमजन को फेस मास्क पहनने को जागरूक करेंगे। इसी कडी में प्रताप नगर में लक्ष्मी महिला अभिनव बहुउदेशीय सहकारी समिति पाली द्वारा कोरोना जागरूकता के लिए रैली निकाली गयी, रंगोली बनायी गयी एवं  सभी घरो पर नो मास्क नो एन्टी के स्टीकर लगाये गये।  इस दौरान जयपुर से आये प्रभारी अधिकारी अशोक चैधरी, पृथ्वी सिंह, आयुक्त बृजेश राॅय, अधिशाषी अभियन्ता के पी व्यास, अधिशाषी अभियन्ता विधुत शाखा रामेश्वरलाल शर्मा, एनयूएलएम जिला प्रंबधक देवेन्द्र सिंह राणावत द्वारा मास्क वितरित किये गये। अंबेडकर नगर में भी महिला समूह द्वारा कोरोना जागरूकता के लिए नो मास्क नो एन्ट्री की रंगोली बनाई गई व महिला समूह के सिलाई केन्द्र जहां इस कोरोना काल में महिलाएं मास्क बनाती है वहां का अवलोकन किया गया। यहां पर भी सभी अधिकारीयो द्वारा मास्क वितरित किये गये। इस दौरान नगर परिषद के  एनयूएलएम जिला प्रंबधक अंकित माथुर व सीओ भीमाराम चैहान, लक्ष्मी महिला अभिनव बहुउदेशीय सहकारी समिति पाली की अध्यक्ष कंचन देवी, रेखा कुमारी, दीपू एंव सदस्य, आईडियल संस्था से अरूण कटियार, अरविन्द, दिव्या मिश्रा एंव सभी नगरपरिषद कर्मी उपस्थिति थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button