पेंपलेट बांटे, अपने हाथों से पहनाए मास्क

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति पीसी त्रिवेदी के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जन जागरण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है।  समन्वयक प्रोफेसर केआर पटेल ने बताया कि इसके तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व स्वंयसेवक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों मे रैलियां निकालकर, गली मोहल्ले मे पेंपलेट बांटकर, मास्क व सेनेटाइजर वितरित कर आमजन को कोरोना की वैक्सीन नही आने तक मास्क लगाकर व दो गज दूरी बनाये रखकर कोरोना से जंग जीतने की शपथ दिला रहे है। इसी कङी में राष्ट्रीय सेवा योजना की विधि संकाय इकाइयों द्वारा भदवासिया सब्जी मण्डी के भीड़-भाड़ क्षेत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ निधि संदल, डॉ पीके मुषा व विधि संकाय के शिक्षकों व स्वंयसेवको ने रैली निकालकर मास्क नही लगाने वालो लोगों को अपने हाथों से मास्क लगाये, बिना मास्क बाहर नही घूमने की सलाह दी, पेंपलेट बांटे व सम्पूर्ण सब्जी मण्डी क्षेत्र में मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये। इस दौरान अशोक भाटी, वेदप्रकाश गौड़, सुदर्शन चौधरी, प्रसनजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, ईश्वर राम गोदारा, अशोक कुमार, हितेश सिंह, अभिषेक, वसीम आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button