जिला निष्पादक समिति बैठक आयोजित
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में माह सितम्बर 2020 की जिला निष्पादक समिति बैठक आत्मा परियोजना के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2020 के तहत पीईईओ परिक्षेत्र में किये गये हाउस होल्ड सर्वे पश्चात चिन्हित नवप्रवेशी, अनामांकित व ड्राॅपआउट पात्र बच्चों का आंगनवाडी तथा स्कूल में शत-प्रतिशत प्रवेश दिया जाकर उनकी पोर्टल पर प्रविष्टि दर्ज करना सुनिश्चित करें। इसके लिए एक विशेष कैम्पेन चलाया जावे तथा संस्था प्रधान के स्तर पर प्रतिदिन प्रभावी माॅनिटरिंग व सुपरविजन किया जावें। इसके अतिरिक्ति सर्वे कार्य पश्चात्् चिन्हित पात्र बच्चों को आयु अनुसार आंगनवाडी केन्द्र व स्कूल में प्रवेश दिलाया जाये। एक भी पात्र बच्चा प्रवेश से वंचित नही रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिक्षकों को वार्ड, गांव व मौहल्ला आवंटित कर बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र व स्कूल में दाखिला दिलाए तथा सर्वे प्रभारी शिक्षक से उसकी सतत माॅनिटरिंग व सुपरविजन करें। ब्लाॅक में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों की बैठक आयोजित कर हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित में से अब तक अनामांकित रहे बच्चों को अपने स्वयं सेवक व कार्यकर्ता के सहयोग से शिक्षा की मुख्यधारा से जोडा जाए। आवश्यकता होने पर नवाचार के रूप में बच्चों को उनके घर, मौहल्ला व वार्ड में जाकर शिक्षण कार्य करवाते हुए व्यस्त रखें। एनजीओ पृथक-पृथक कार्ययोजना बनाकर नामांकन तथा शिक्षण में विशेष योगदान दें। आओ पढे हम कार्यक्रम के तहत मोबाईल वेन के माध्यम से बालिकाओं को अध्ययन करवाया जाना प्रस्तावित हैं। शिक्षक वर्ग से अपेक्षा है कि बालिकाओं के शिक्षण हेतु सहयोग करें। साक्षर भारत अभियान में कार्य कर चुके साक्षरता प्रेरक वर्तमान में बिना कार्य के उपलब्ध है। उन्हे नामांकन व शिक्षण कार्य में सहयोग हेतु जोडा जावें। संस्था प्रधान/शिक्षक विद्यालय में नामांकित समस्त बच्चों को व्यस्त (शिक्षण कार्य) रखने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करें। बच्चांे के शिक्षण हेतु नवाचार का प्रयोग अपने विवेक के अनुसार करे ताकि बच्चों का शिक्षा के प्रति जुडाव बना रहे। राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाईन लाईन की अक्षरशः पालना भी की जावें। 3 से 5 वर्ष आयु के बच्चों की सूची पीईईओ द्वारा संबंधित आंगनवाडी केन्द्र को उपलब्ध कराई जाकर वांछित बच्चों का नामांकन केन्द्र पर करवाया जावे। साथ ही सर्वे प्रभारी शिक्षक द्वारा नामांकन कार्यक्रम की माॅनिटरिंग की जावें। अधिक आयु वर्ग के बच्चों को ओपन स्कूल स्कीम से जोडा जावे तथा किसी एक शिक्षक को प्रभारी नियुक्त कर उसके द्वारा सप्ताह में एक बार संबंधित बच्चों को शिक्षा के लिए सामान्य मार्गदर्शन/निर्देशन/परामर्श सतत रूप से दिया जावें। पीईईओ परिक्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न गैर सरकारी संगठनों से नामांकन अभिवृद्धि, विद्यालय में ठहराव तथा बच्चों को मार्गदर्शन/निर्देशन/परामर्श हेतु सम्मिलित किया जावें। पीईईओ परिक्षेत्र में विद्युत विहिन विद्यालयों में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग तथा जिले में कार्यरत विभिन्न गैर सरकारी संगठनों से सम्पर्क किया जाकर शत-प्रतिशत विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन हेतु कार्यवाही की जावें। पीईईओ अपने स्तर पर भामाशाह एवं दानदाता से सम्पर्क स्थापित कर विद्यालय में सोलर सिस्टम लगाने का प्रयास करे ताकि विद्युत की समस्या का समाधान हो सके। बैठक मंे उपस्थित एनजीओ सीएमएफ (टाटा ट्रस्ट) एवं एजुकेट गल्र्स संस्था के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जिले की विद्युत विहित 54 स्कूल में सोलर सिस्टम लगाने के लिए आगे आकर कार्ययोजना बनाकर कार्य करवाकर सहयोग करें एवंसमग्र शिक्षा अभियान द्वारा चलाये जा रहे निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जावे तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाने के संबंध में निर्देशों की पालना भी की जाए। इसी प्रकार कोविड-19-अवकाश अवधि में आॅनलाईन शिक्षण/प्रशिक्षण के लिए पीईईओ अपने अधीन कार्यरत शिक्षकों को गांव/वार्ड गोद देकर अभिभावकों/ विद्यार्थियों को आॅनलाईन/आॅफलाईन शिक्षण हेतु अभिप्रेरित करे तथा यह सुनिश्चित करे कि अवकाश अवधि के दौरान विद्यार्थी शिक्षण कार्य में लिप्त रहे। पीईईओ व उनके अधीन कार्यरत समस्त शिक्षकों के माध्यम से बच्चों तथा अभिभावकों में आॅनलाईन शिक्षण के प्रति रूचि प्रकट की जाकर अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जावें। इस कार्य में विभिन्न गैर सरकारी संगठनांे का सहयोग भी लिया जावें। बैठक में मुख्य जिला शिक्षाधिकारी अमरसिंह देवडा , सहायक परियोजना प्रबंधक कान्तिलाला खत्री व दुर्गेश गर्ग ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जबकि समस्त ब्लाॅक मुख्य जिला शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक गंगा कलावत ने अपने सुझाव दिए । एडीईओ विपीन डाबी, शिवगंज की सीबीईओ श्रीमती इन्द्रा, पिंडवाडा के भंवरलाल पुरोहित, सिरोही के एसीबीईओ आनंदराज आर्य, रेवदर के पूनमसिंह सोलंकी, आबूरोड के प्रभूदयाल मीणा, आबूपर्वत डाईट के वरिष्ठ व्याख्यता अजय माथुर, एजुकेट गल्स प्रतिनिधि अजय लावारे एवं ओम प्रकाश विश्नोई, सीएमएफ (टाटा ट्रस्ट प्रतिनिधि) विनित कुमार एंव एमआईएस हर्ष माथुर व अन्य विभागों के अधिकारीगण बैठक में मौजूद थे।
फोटो केप्शनः- 01 संबंधित फोटो।