गायों को 11 सौ किलो हरा चारा खिलाया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा गौसेवा की गई। प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के श्याम सुंदर व्यास, अनुसूया व्यास, लता पुरोहित, भव्यजीत पुरोहित के आह्वान पर सभी सदस्यों ने पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व के अवसर पर गौसेवा शारदा गौशाला, उपकेश्वर महादेव मंदिर चांदपोल चौका जोधपुर में किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में बद्रीनारायण हर्ष के नेतृत्व में गौग्रास के रूप में 1100 किलो हरा चारा शारदा गौशाला में गौमाता को खिला कर गौसेवा की गई। प्रदेशाध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला, पण्डित विजयदत्त पुरोहित, पण्डित ओम श्रीराम, पंडित अश्विनी दवे, लीला रंगा, आशीष रंगा, अंकित पुरोहित, सुनील ओझा, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, गिरधारी लाल सोनी, अभयकुमार व्यास, मंजीत चौहान, सागर छंगाणी, सुनीता व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास,रेशम बाला, नमिता प्रजापत, दीनदयाल पुरोहित, वन्देमातरम जोशी, भुवनेश थानवी, राजनारायण जोशी, विष्णु, ओमप्रकाश मीना, सुनीता शर्मा, दिनेश जोशी आदि के द्वारा सेवा कार्यक्रम में सहयोग किया।