शिक्षक शाकिर अली, स्नेहदीप व शेराराम का सम्मान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ व उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य व शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। सहायक निदेशक डॉ. राजूराम चोधरी ने बताया कि संयुक्त निदेशक प्रेमचन्द सांखला की अध्यक्षता में जोधपुर में आयोजित वर्चुअल शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य व जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय भल्लूराम खींचड़, डाइड प्रधानाचार्य रमा आसनानी, समग्र शिक्षा अभियान एपीसी शशि चौधरी, एडीईओ मोहम्मद रफीक खान, एडीईओ ओमसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश टाक, विक्रम गहलोत की मौजूदगी में यह सम्मान किया गया।