राजरंग, कलर्स ऑफ राजस्थान का ऑनलाइन प्रसारण 19 को
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। मंडला साउथ एशियन परफॉर्मिंग आटर््स शिकागो एवं रूपायन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान की लोक कला का प्रदर्शन करने वाले जातियों का सहयोग करने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम राजरंग, कलर्स ऑफ राजस्थान का ऑनलाइन प्रसारण 19 अक्टूबर को प्रात: 6.30 बजे किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति का फिल्मांकन अरना झरना मरू संग्रहालय में किया गया। पद्मभूषण कोमल कोठारी की परिकल्पना राजरंग सन् 1980 से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शनत्मक लोक कलाओं को पहुंचाने की पहल की है जिसमे फैस्टीवल ऑफ इंडिया यूएसए फ्रांस एवं रूस शामिल है। रूपायन संस्थान के सचिव कुलदीप कोठारी ने बताया कि इस ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य लंगा एवं मांगणियार जाति के पेशेवर लोक कलाकारों को उनकी संपूर्ण भागीदारी के साथ फिल्मांकन करना है ताकि कोविड महामारी से आई विषम परिस्तिथियों को किस तरह सामान्य बनाया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मभूषण अनवर खां मांगणियार, खेते खां मांगणियार, दरे खां मांगणियार, फिरोज खां मांगणियार एवं हबीब खां लंगा, शफी खां लंगा, सदाम खां लंगा, सदीक खां लंगा भागीदारी करेंगे।