एयरटेल के डीटीएच प्लेटफॉर्म पर अब प्रीमियम एजुकेशन कंटेंट भी उपलब्ध

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। भारती एयरटेल (एयरटेल) की डीटीएच शाखा एयरटेल डिजिटल टीवी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (आकाश) ने आज मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए समर्पित भारत के पहले टीवी चैनल लांच किए। एयरटेल डिजिटल टीवी पर विशेष रूप से उपलब्ध आकाश एडू टीवी पूरे भारत में उन छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले कोचिंग सत्र प्रदान करेगा, जो जेईई / एडवांस्ड और नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आकाश की बेस्ट-इन-क्लास फैकल्टी छात्रों को लाइव इंटरेक्टिव कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाएगी और छात्रों को की-कंसेप्ट सीखने और समस्याओं को हल करने में मदद करेगी।
इस चैनल के प्रति महीने 247 रुपये देने होंगे। आकाश एडू टीवी-जेईई एंड फाउंडेशन एयरटेल डीटीएच के चैनलनंबर 467 और आकाश एडू टीवी-नीट एयरटेल डीटीएच के चैनल नंबर 478 पर उपलब्ध होगा। एयरटेल डिजिटलटीवी के सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहकों को जेईई चैनल के सब्सक्रिप्शन के लिए 9154052467 पर मिस्ड कॉल देनी होगी और नीट चैनल के सब्सक्रिप्शन के लिए 9154052478 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। ये चैनल 21 अक्टूबर 2020 तक प्रीव्यू के लिए फ्री उपलब्ध हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button