कोविड़ 19 के विरूद्ध जन आंदोलन अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में मास्क वितररीत

सेवा भारती समाचार।

पाली। कोविड़ 19 के विरूद्ध जन आंदोलन अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में मास्क वितरण का कार्यक्रम प्रभावी रूप से जारी रहने के साथ ही कार्मिकों द्वारा घर-घर जाकर स्टीकर चस्पा किए जा रहे है। जन आंदोलन के तहत अब तक जिले में 15 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया जा चुका है। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में 64 जागरूकता वाहनों द्वारा माईक सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया जाकर 33 हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। 14920 घरों पर स्टीकर चस्पा किए गए। जिले के विभिन्न स्थानों पर 17 रैलियां निकाल कर लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया। जन आंदोलन में 171 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके साथ ही 11 हजार से अधिक पोस्टर एवं पैम्पलेट का वितरण किया गया। जिले में पन्द्रह स्थानों पर रंगोली व स्लोगन एवं कोविड़ से बचाव के संबंध में नारे लिखे गए। माईक सिस्टम के जरिए कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी आॅटो रिक्शा चलाकर जागरूक करने के कार्य अनवरत जारी है। इसके साथ ही पोस्टर, होर्डिंग्स, पेम्पलेट आदि के माध्यम से भी लोगों में कोविड़ 19 के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है। स्काउट गाईड, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी अपने अपने स्तर पर स्टीकर चस्पा करने के साथ ही जागरूकता संदेश दिए जा रहे है। पाली में स्काउट परिवार द्वारा रोड़वेज की बसों व अन्य वाहनों पर स्टीकर चस्पा करने के साथ ही प्रचार सामग्री व मास्क का वितरण किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा मास्क व स्टीकर के साथ ही कोविड़ 19 गाईडलाईन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जुर्माना वसूल किया जा रहा है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button